फ्लैश न्यूज

विलुप्त हो रही लोक कलाओं एवं गायन के उत्थान हेतु शोध एवं प्रशिक्षण आवश्यक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आंनदीबेन पटेल के प्रतिनिधि के रूप में अपर मुख्य सचिव डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे ने आज राजभवन से आभासी माध्यम से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज के नवीनीकृत प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया।

राज्यपाल जी के सम्बोधन को पढ़ते हुए अपर मुख्य सचिव ने भारत को अनेकता में एकता की अनूठी मिसाल वाला देश एवं विश्व का ऐसा देश बताया जहां बहुआयामी कलाएं एक साथ पोषित और पल्लवित होती हैं। राज्यपाल जी द्वारा विलुप्त होते जा रहे लोक कलाओं एवं गायन पर चिंता जाहिर करते हुए इसके उत्थान हेतु शोध एवं प्रशिक्षण को आवश्यक बताया गया।

राज्यपाल के उद्बोधन में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की विभिन्न मंचो पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन एवं उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर की गयी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से काशी तमिल संगमम, जी-20 सांस्कृतिक कार्यक्रम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन अवसर पर एक साथ 1051 शंख वादकों द्वारा शंख वादन करने के विश्व रिकॉर्ड को सांस्कृतिक केन्द्र की उपलब्धि बताया गया।

राज्यपाल जी के सम्बोधन को पढ़ते हुए अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती तथा सांस्कृतिक केन्द्र विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों हेतु शिविर का आयोजन करें। इससे सांस्कृतिक केन्द्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चे उनके अनुभवों से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रेक्षागृह के निर्माण से लोक कला

ओं का विकास होगा तथा यह केन्द्र कला एवं साधकों के विकास में अपना अप्रतिम योगदान देते हुए प्रदेश को गौरवान्वित कर रहा है।
उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह में एन0सी0जेड0सी0सी0 के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया गया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button