फ्लैश न्यूजभारत

ब्रांडेड बीड़ी का नकली सामान बेचने पर दो थोक विक्रेताओं पर रिपोर्ट, छापेमारी के दौरान मिले 155 बंडल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पारा के मोहान रोड पर ब्रांडेड बीड़ी का नकली सामान बेचने वाले दो थोक विक्रेताओं की दुकानों पर कंपनी अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापेमारी की। कार्रवाई में दोनों जगहों से 155 बंडल नकली बीड़ी बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों विक्रेताओं के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार मामले की जांच जारी है।

निजी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी जीत बीड़ी के कॉपीराइट मामलों को देखती है। कंपनी को सूचना मिली थी कि जीत बीड़ी के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना पर कंपनी अधिकारियों ने पारा पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद संयुक्त टीम ने मोहान रोड स्थित निजी अस्पताल के पास बांगरमऊ ट्रेडर्स और स्वास्तिक ट्रेडर्स पर छापेमारी की।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button