विविध

Ramnath Kovind-राष्ट्रपति से बड़ा होता है राष्ट्र निर्माता

Ramnath Kovind राष्ट्रपति बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जनपद कानपुर पहुंचे।

यहां उन्होंने कानपुर के पहले अोडीफ गांव ईश्वरीगंज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारम्भ किया।

राष्ट्रपति Ramnath Kovind ने सबको स्वच्छता की शपथ दिलाई।

Ramnath Kovind ने कहा,मैं आज अपने घर आया हूं।

मैं मानता हूं कि यहां के लोगों ने जो स्वागत की तैयारियां की हैं वो राष्ट्रपति के लिए की हैंl

रामनाथ कोविंद के लिए नहीं।

यहां के लोगों को भी लगता होगा कि हमारे बीच का ही व्यक्ति राष्ट्रपति भवन में बैठा है।

लोगों का मुझसे भावनात्मक लगाव है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से बड़ा राष्ट्र निर्माता होता है और इस देश का हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माता है।

मुफ्त में स्वच्छता का विज्ञापन करने वाले अमिताभ बच्चन भी राष्ट्र निर्माता हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कानपुर का बड़ा योगदान रहा है लेकिन आज सारे देश को स्वच्छता की लड़ाई लड़नी है।

इस दौरान उनके साथ राज्यपाल राम नाइक,मुख्यमंत्री आदित्यनाथ,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या,कानपुर नगर के भाजपा सांसद डा मुरली मनोहर जोशी के अलावा उमा भारती भी मौजूद रहे।

राज्यपाल राम नाइक ने कहा,मैं सोच रहा था कि कोविंद जब राष्ट्रपति बनकर यहां आएंगे तो उनका स्वागत कैसे होगा।

आज मुझे यहां के लोगों के चेहरे पर ऐसी खुशी दिखाई दे रही हैl

जैसे लंका पर विजय पाकर श्रीराम वापस लौटे हों।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा,गंगा के किनारे बसे हर जिले में गंगा महोत्सव मनाया जाएगा।

साथ ही उन्होंने माफियाओं से खाली कराई जमीन पर गरीबों के लिए टॉयलेट बनवाने के लिए मुफ्त पट्टे दिए जाने की बात भी कही।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में स्वच्छता को बढ़ावा देना और जन आंदोलन की तरह इस अभियान को चलाना है।

इसी कार्यक्रम की शुरुआत आज कोविंद ईश्वरीगंज गांव से कर रहे हैं। इस गांव को चुने जाने के पीछे भी खास वजह है।

यहां के लोगों के अथक प्रयास के बाद इसे खुले में शौंच से मुक्त घोषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777