विविध

Ram Rahim के डेरे में दो सुरंगें, बिना लाइसेंस स्‍किन बैंक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
सिरसा । बलात्‍कार के दोषी राम रहीम के डेरे मुख्यालय में शनिवार को दूसरे दिन तलाशी के दौरान दो गुप्‍त सुरंगों का पता चला. सर्च ऑपरेशन के दौरान एक अवैध विस्फोटक फैक्टरी का भी पता चला है. दो दिन तक चले सर्च ऑपरेशन में राम रहीम के डेरे में कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. हरियाणा सरकार के प्रवक्ता सतीश मेहरा ने बताया, ‘ इस तलाशी अभियान में बहुत बड़ी संख्‍या में सुरक्षामकर्मी और स्थानीय प्रशासन को लगाया गया था. डेरा परिसरों के आसपास कर्फ्यू लगा हुआ है. डेरा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. दूसरी तरफ डेरा प्रबंधन ने अपने बचाव में अधिकारियों को कहा कि विस्फोटक सामग्रियों से पटाखे बनाए जाते थे. मिश्रा ने बताया कि डेरा परिसर में दो खुफिया सुरंग का भी पता चला है।
इनमें से सुरंग का एक छोर डेरा प्रमुख के रहने वाले कमरे की ओर खुलता है, वहीं दूसरा छोड़ उस हॉस्टल की ओर खुलता है जहां साध्वी रहा करती थीं.मेहरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दूसरी सुरंग 5 किमी लंबी है और यह कीचर वाले रास्ते की ओर खुलती है. इस सुरंग को देखकर लगता है कि यह गोपनीय रूप से बाहर भागने वाली सुरंग है. डेरे के अंदर एक स्‍कि‍न बैंक का पता चला है. ये बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था. इसे सील कर दिया गया है।
डेरे के अंदर मौजूद गुफा से ही AK 47 के मैगजीन का कवर भी बरामद हुआ है. छापेमारी में गुफाओं में मौजूद विस्फोटक का भी पता चला. पुलिस जब तलाशी ले रही थी तब आश्रम तब विस्फोटकों की बड़ी खेप मिली. इसके अलावा सैकड़ों जोड़े जूते, राम रहीम के डिजाइनर कपड़े और टोपियां मिली हैं. जांच में सामने आया कि बाबा राम रहीम अपने आश्रम में पटाखों की अवैध फैक्ट्री चला रहा था. उसमें इन विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा था.।
हाईकोर्ट ने इस तलाशी अभियान के लिए जज एकेएस पवार को निगरानी के लिए नियुक्त किया है. अब उन्हीं की निगरानी में तलाशी ली जा रही है. तलाशी की वीडियोग्राफी भी की जा रही है. अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी इस तलाशी अभियान में शामिल हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button