खेल-खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर तक गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में जोरदार बारिश कर ही मॉनसून वापसी करेगा। मौसम विभाग की ओर से 9 अक्टूबर तक गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पश्चिमी उप्र. में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उप्र. में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं।

राज्य में 6 अक्टूबर तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश और 6-7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। 9 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम के प्रभाव से 5 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। पूर्वी उप्र. के कई जिलों को 5 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट और 4 अक्टूबर को कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 अक्टूबर को पश्चिमी उप्र. में ओलावृष्टि, 6-7 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय वितरण में कमी आ सकती है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button