विविध

सिलिकॉन वैली जाएंगे राहुल, आईटी विशेषज्ञों से करेंगे चर्चा

नई दिल्ली । कांग्रेस उपाध्यक्ष Rahul Gandhi अमेरिका दौरे पर जाएंगे जहां वह ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता ’’पर एक सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। राहुल हाल में ही नार्वे की यात्रा से लौटे हैं। अब वह अमेरिका जाने की तैयारियां कर रहे हैं जहां वह प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के साथ विचार विमर्श करेंगे और वह सिलिकन वैली का दौरा कर ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’’ पर एक सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 11 सितंबर को सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि राहुल चाहते हैं कि भारत इस विशिष्ट क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाये जिस तरह वह साफ्टवेयर डेवलपमेंट में निभा रहा है और उसने अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता हासिल कर रखी है। सूत्रों ने कहा कि भारत में इस मुद्दे पर चर्चा भी नहीं हो रही है जबकि चीन ने इस क्षेत्र में निवेश करना शुरू कर दिया है ताकि इस क्षेत्र में अनुसंधान को मजबूती दी जा सके।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मकसद है कि इस ज्ञान को वापस लाया जा सके तथा कांग्रेस पार्टी के दृष्टिकोण दस्तावेज में नीति स्तर पर इसे लागू किया जा सके। राहुल की इस अमेरिका यात्रा में ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा मदद करेंगे। पित्रोदा स्वयं एक प्रौद्योगिकीविद् हैं तथा राहुल के पिता दिवंगत राजीव गांधी के मित्र हैं। राजीव ही सैम को देश में वापस लेकर आये थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777