दिल्ली

राहुल गांधी ने कहा- हमारी लड़ाई नफरत भरी आसुरी शक्ति के खिलाफ है

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ‘शक्ति’ वाले बयान पर पैदा राजनीतिक विवाद की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी लड़ाई ‘नफरत भरी आसुरी शक्ति’ के खिलाफ है। उन्होंने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी आसुरी शक्ति से लड़ाई हो रही है। नफरत भरी आसुरी शक्ति।

राहुल गांधी ने गत रविवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन के अवसर पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था, ‘‘हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं..एक शक्ति से लड़ रहे हैं।

अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है। सही है..सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है… हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है।

इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर मुंबई की रैली में ‘शक्ति’ के विनाश का बिगुल फूंकने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके लिए हर मां-बेटी ‘शक्ति’ का स्वरूप है और वह उनके लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button