कारोबार

पंजाब को केंद्र से 3,670 करोड़ रुपये का लंबित जीएसटी मुआवजा मिला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पंजाब को केंद्र सरकार से 3,670 करोड़ रुपये का लंबित माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजा मिल गया है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्र से यह जीएसटी क्षतिपूर्ति जुलाई, 2017 से लेकर मार्च, 2022 तक के लिए मिली है। चीमा ने कहा कि राज्य के उत्पाद एवं कराधान विभाग ने केंद्र के समक्ष लंबित जीएसटी मुआवजे का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्य को 3,670.64 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दे दिए हैं। चीमा ने बकाया मुआवजा राशि जारी करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button