ब्लू व्हेल चुनौती से 21 वर्षीय महिला को बचाया गया
पुडुचेरी। ब्लू व्हेल चुनौती के अंतिम चरण को कथित तौर पर पूरा करने वाली 21 वर्षीय एक महिला को आज बचा लिया गया। पुलिस अधीक्षक एसके गौतम ने बताया कि महिला के दोस्त से व्हाट्स एप ग्रुप पर एक संदेश मिलने के बाद आज तड़के पुलिस ने उसे गांधी थिडल के निकट एक समुद्र तट पर एक सड़क से ढूंढ़ निकाला।
संदेश में महिला के असामान्य व्यवहार करने और रविवार रात से घर नहीं लौटने की बात कही गयी थी। डीजीपी ने बताया कि इलाके के लोगों से संपर्क बनाए रखने के लिए सब इंस्पेक्टर कीर्ति ने व्हाटस एप ग्रुप बना रखा है। उन्होंने बताया कि बचायी गयी महिला एक बैंक कर्मचारी है।