विविध

बजट में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रभु श्रीराम लोकमंगल के पर्याय हैं। प्रदेश का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट लोकमंगल की भावनाओं के साथ प्रभु श्रीराम को समर्पित किया गया है।

जेहि महुँ आदि मध्य अवसाना। प्रभु प्रतिपाद्य राम भगवाना’। बजट की शुरुआत, मध्य और अन्त में प्रभु श्रीराम हंै। लोकमंगल की अवधारणा पर आधारित यह बजट प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास का एक आर्थिक दस्तावेज है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट का आकार 07 लाख 36 हजार 437 करोड़ रुपये से अधिक का है। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वर्ष 2023-24 की तुलना में इस वर्ष बजट में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री आज यहां विधान सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत होने के उपरान्त विधान भवन स्थित तिलक हाॅल में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बजट आस्था, अन्त्योदय और अर्थव्यवस्था को समर्पित है। बजट में बढ़ोत्तरी डबल इंजन सरकार की प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास,

सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के विजन के प्रति प्रतिबद्धता को प्रस्तुत करती है। यह बजट उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन तथा 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की प्रधानमंत्री जी की संकल्पना का प्रतिनिधित्व करता है। विगत 07 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है।

आज उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उत्सव, उद्योग और उम्मीद, यही है, नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button