फ्लैश न्यूज

बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन जारी, सैलरी बढ़ाने की कर रहे मांग

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

राजधानी लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय पर संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया है। संविदा कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग पर अड़े हुये हैं। इसके अलावा प्रदर्शनकारी कर्मचारी, साथियों के छटनी से भी नाराज हैं।

दरअसल, 19 जिलों से करीब 10 हजार संविदा कर्मचारी धरना देने शुक्रवार को लखनऊ पहुंच गये। हजरतगंज स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय के बाहर सड़क पर बैठ गये और नारे बाजी करने लगे।

संविदा कर्मचारी 18 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा निजीकरण वापस लेने, दुर्घटना के दौरान आर्थिक सहायता दिये जाने की भी मांग कर रहे हैं। इसके अलावा विभाग में हो रही छटनी पर भी रोक लगाने की मांग भी प्रमुख मांगों में शामिल है। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि जिस तरह काम करने वाले लोगों की छटनी हो रही है, उससे बिजली व्यवस्था चरमरा सकती है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button