फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

Priyanka Gandhi ने PM Modi को लिखा पत्र

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण उत्पन्न प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया। जुलाई और अगस्त के महीनों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिलों सहित हिमाचल के कई हिस्सों में कहर बरपाया था। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी को लिखे पत्र को एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर साझा किया और कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से वहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

कांग्रेस ने आगे जोर देकर कहा कि राज्य सरकार पूरे समर्पण के साथ राहत कार्यों में लगी हुई है, लेकिन अगर केंद्र सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाता है, तो यह हिमाचल प्रदेश के पुनर्निर्माण में बहुत मददगार होगा। इससे पहले प्रियंका ने हिमाचल के शिमला, कुल्लू, मनाली और मंडी के कई गांवों में आपदा पीड़ितों से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा था कि इतने बड़े पैमाने पर हुए नुकसान और लोगों की पीड़ा देखकर बहुत दुख हुआ। हिमाचल की जनता राज्य सरकार के साथ मिलकर, एकजुटता की जिस भावना के साथ संकट का सामना कर रही है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है। इसी भावना के तहत मैं केंद्र सरकार से पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील करती हूँ।

प्रियंका ने यह भी कहा था कि इस भयानक आपदा के समय जब हिमाचल के किसानों को मदद की जरूरत है। तब मोदी सरकार द्वारा विदेशी सेब पर आयात ड्यूटी घटा कर हिमाचल के बागबानों को चोट पहुँचाना उचित नहीं है। हिमाचल की जनता केंद्रीय सरकार और प्रधानमंत्री से ये उम्मीद रखती है।

कि इस संकट के समय में, उनकी नीतियाँ हिमाचल की मदद करें और जनता को आपदा का सामना करने का हौंसला दें। 24 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 12 सितंबर तक राज्य को 8,679 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 270 लोगों की मौत हो गई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button