ट्रिगर न्यूज

प्रियंका ने छात्रा की खुदकुशी मामले में योगी से तत्काल कार्रवाई की मांग की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की खुदकुशी मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है, लेकिन दो महीने से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी ना तो इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है और ना ही कोई जांच कर कार्यवाही की गई। उन्होंने कुछ बिंदुओं पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि पंचनामे में शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह की चोट की आशंका नहीं जताई गयी।

प्रियंका ने कहा कि लड़की के माता-पिता की गैरमौजूदगी में पुलिस ने लड़की के शव को गैरकानूनी तरीके से जल में प्रवाहित कर दिया। छात्रा के परिवार ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है? उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आदेश दें। लगभग दो माह पहले मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था।

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने भी पिछले दिनों इस लड़की के परिजनों से मुलाकात की थी। जिला प्रशासन ने घटना सीबीआई जांच के लिए राज्य सरकार को खत लिखा था। उसके बाद सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश केन्द्र को भेज दी थी। फिलहाल राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स इस घटना की तफ्तीश कर रही है। इन नेताओं की बयानबाजी से लगता है कि इन्हें असल मुद्दे से हटकर केवल राजनीति ही करनी है, वर्ना क्या कारण है कि जब सीबीआई जाँच कि सिफारिश कर दी गई तो उसके बाद भी नेतागीरी चमकाने के लिए राजनीति की जा रही है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button