मनोरंजन

एक सर्जरी के कारण Priyanka Chopra के हाथ से निकल गई थी कई फिल्में

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

फिल्म गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। गदर 2 हिंदी भाषा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म की सफलता के बाद से लगातार अनिल शर्मा चर्चा में बने हुए हैं। अनिल शर्मा ने हाल ही में ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी बात की है।

बता दें कि अनिल शर्मा और ग्लोबल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बीच रिश्ते हमेशा से अच्छे रहे हैं। हाल ही में देगा इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आज के समय में जब प्रियंका पूरी दुनिया पर राज कर रही है मगर करियर के शुरुआती दिनों में उनकी स्थिति एक बार काफी खराब हो गई थी जब उन्हें फिल्मों से निकाल दिया गया था, जिसके पीछे उनकी नाक को जिम्मेदार ठहराया गया था।

अनिल ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा की करियर की शुरुआती दिनों में उन्होंने नाक की एक सर्जरी कराई थी जो खराब हो गई थी। इस सर्जरी के खराब होने के कारण प्रियंका काफी परेशान हो गई थी। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने एडवांस चेक भी लौटा दिया था जो उन्हें दिया गया था। हालांकि इस कठिन समय में भी अनिल ने प्रियंका का साथ नहीं छोड़ा।

इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने बताया की फिल्म द हीरो के लिए प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था लेकिन जब प्रियंका सर्जरी के बाद लौटी तो उन्हें पहचानना काफी मुश्किल था। उन्होंने कहा कि प्रियंका के साथ उसे समय बहुत बड़ी त्रासदी हो गई थी। दरअसल प्रियंका चाहती थी कि वह जूनियर रॉबर्ट्स की तरह दिखे इसलिए उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी कराई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button