उत्तराखंड

ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा

पांच सीटों पर कमल खिलने का भरोसा

नरेंद्र मोदी है विकास की गारंटी
उत्तराखंड की पॉंच सीटों पर खिलेगा कमल।

ऋषिकेश 11 अप्रैल। उत्तराखंड के ऋषिकेश में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विजय संकल्प रैली में भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड ब्रह्म कमल की भूमि है इसलिए भी विकास के लिए उत्तराखंड में पांच कमल खिलना जरूरी है।
लिहाजा विकास के लिए बीजेपी को ही वोट दें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड का सांस्कृतिक प्रतीक हुड़का भेंट किया।

भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। इस
दौरान एक बार फिर मोदी की सरकार के नारे भी लगे
गुरुवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल हॉकी मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में
देवताओं का आह्वान करने की परंपरा है। सांस्कृतिक प्रतीक
हुड़का देवताओं का आह्वान करने में ऊर्जा देता है। देवता रूपी जनता जनार्दन का आह्वान करने के लिए हुड़का का नाद बजाने का उन्हें सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सभी ने पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार का काम देखा है।
आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत किया है। जब-जब देश मेंकमजोर और अस्थिर सरकार रही है तब-तब दुश्मनों ने फायदा
उठाया है।

जब भारत में कमजोर और अस्थिर सरकारी थी तब
भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे। आज भारत में मोदी की
मजबूत सरकार है इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर
मारा जाता है। कहा कि आज भारत में मजबूत सरकार हैइसलिए भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन
जाता है।
यह भाजपा की मजबूत सरकार है जिसने 7 दशक के बाद कश्मीर से धारा 370 को हटाया। इस अवसर पर लोक सभा हरिद्वार के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी, टिहरी प्रत्याशी रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री सांसद तीरथ सिंह रावत,    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  एवं राज्य  सभा सांसद  महेंद्र  भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल केबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित केबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777