भारत

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी ने स्वामी विवेकानंद को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान दार्शनिक और विचारक स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं। उनके विचार और उनका दृष्टिकोण हमारे समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को लेकर गर्व एवं आत्मविश्वास की भावना जगाई। उन्होंने सेवा और करुणा के मार्ग पर चलने पर भी जोर दिया।

गर्व से कहो हम हिन्दू हैं: सीएम योगी 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें वेदांत के प्रकाश से सनातन संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने का श्रेय दिया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “चुनौती जितनी बड़ी होगी, जीत उतनी ही शानदार होगी। सभ्यता, संस्कार और स्वाभिमान के उद्घोष- ‘गर्व से कहो हम हिन्दू हैं’ के द्वारा सोए हुए भारत को जागृत करने वाले युवा संन्यासी, ‘राष्ट्रऋषि’ स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!

उन्होंने कहा, “आपने (स्वामी विवेकानंद ने) वेदांत, सेवा और आत्मबल के आलोक से सनातन संस्कृति को विश्वमंच पर प्रतिष्ठित किया। राष्ट्रनिर्माण की आपकी दृष्टि और ‘उठो, जागो’ का मंत्र, युगों तक युवा भारत का पथप्रदर्शक बना रहेगा।” उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने भी शुक्रवार को विवेकानंद को याद किया।

रामकृष्ण मिशन के संस्थापक, आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक एवं विचारक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था और चार जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया था। उन्हें 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने अविस्मरणीय संबोधन के लिए याद किया जाता है जहां उन्होंने भारत की संस्कृति और परंपरा को मजबूती के साथ दुनिया के सामने पेश किया था। उनका आध्यात्मिक और दार्शनिक कार्य कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। मोदी अक्सर उन्हें अपनी प्रेरणा बताते हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button