विविध

पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम में होंगे शामिल; महिलाओं के लिए खास योजना का करेंगे शुभारंभ

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, जहां वे ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अमरावती में एक टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास भी करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी वर्धा में सुबह साढ़े ग्यारह  बजे ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर वे योजना के लाभार्थियोंको प्रमाण पत्र और ऋण वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री 18 ट्रेडों के तहत 18 लाभार्थियों को योजना के तहत ऋण वितरित करेंगे। इसके साथ ही योजना के तहत एक साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

अमरावती में ‘पीएम मित्रा पार्क’ की नींव रखेंगे मोदी
पीएम मोदी अमरावती में ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन्स एंड एप्पेरेल (पीएम मित्रा) पार्क’ शिलान्यास करेंगे। यह पार्क महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) द्वारा 1,000 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने वस्त्र उद्योग के लिए सात पीएम मित्रा पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी है।
विज्ञप्ति में कहा गया, पीएम मित्रा पार्क भारत कौ वैश्विक वस्त्र निर्माण और निर्यात का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विश्वस्तरीय औद्योगिक ढांचा तैयार करने में मदद करेगा, जो बड़े पैमाने पर निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करेगा और इस क्षेत्र में नवाचार (इनोवेशन) व रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा।

कॉलेजों में बनाए जाएंगे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र
प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र सरकार की ‘आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र’ योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत राज्य के प्रसिद्ध कॉलेजों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे,

जहां 15 से 45 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और विभिन्न रोजगार के अवसरों तक पहुंच हासिल कर सकें। हर वर्ष करीब डेढ़ लाख युवाओं को इस योजना के तहत निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button