भारत

पीएम मोदी बोले- NDA सरकार गरीबों के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राजग सरकार अपने 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने के लिए जन संपर्क अभियान शुरू करेगी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि राजग सरकार ने पिछले एक दशक से अधिक समय में सशक्तीकरण, बुनियादी ढांचे और समावेश पर ध्यान केंद्रित कर कई लोगों को गरीबी के चंगुल से बाहर निकालने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजग ऐसे समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी प्रमुख योजनाएं गरीबों के जीवन में बदलाव लेकर आई हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत जैसी पहलों ने आवास, खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को बढ़ाया है। डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण), डिजिटल समावेशन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देकर पारदर्शिता और अंतिम छोर तक लाभ को तेजी से पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आ पाए हैं। मोदी ने एक अन्य ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘‘बीते 11 साल में हमारी सरकार का हर कदम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इस दौरान हमारी उपलब्धियां न सिर्फ अभूतपूर्व हैं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने वाली हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि देश को आगे ले जाने के अपने इन प्रयासों के साथ हम विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button