उत्तर प्रदेश

नियुक्ति विभाग का आदेश नहीं मानने पर पीसीएस अधिकारी को किया गया निलंबित

लखनऊ। नियुक्ति विभाग का आदेश न मानने के आरोप में पीसीएस अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि गाजीपुर में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात शैलेंद्र प्रताप सिंह का ट्रांसफर बनारस किया गया था लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया और बिना बताए ही गायब हो गए।

उन पर पहले से ही चल रही विभागीय जांच और अब अनुशासनहीनता के आरोप में नियुक्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश कुमार चतुर्वेदी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777