फ्लैश न्यूज

मुंबई से सीधे मदीना जा सकेंगे यात्री, इस तारीख से रोज मिलेगी फ्लाइट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

विमान सेवा कंपनी इंडिगो मुंबई से सऊदी अरब के धार्मिक शहर मदीना के लिए 15 नवंबर से सीधी दैनिक उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस नये रूट के लिए बुकिंग शुरू हो गयी है। वह इस मार्ग पर एयरबस ए320 विमान का परिचालन करेगी।

मुंबई से सीधे मदीना को जोड़ने वाली यह पहली उड़ान होगी। इंडिगो सऊदी अरब के चार शहरों जेद्दाह, रियाद, दम्मम और मदीना के लिए सप्ताह में 150 से अधिक उड़ानों का परिचालन पहले से कर रही है। वह मदीना के लिए हैदराबाद से सप्ताह में चार उड़ानों का परिचालन करती है जिसे 16 नवंबर से बढ़ाकर दैनिक सेवा में बदल दिया जायेगा। इंडिगो के बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि मदीना सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है। यहां भारत समेत दुनिया भर से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button