उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

PGI के एडवांस डायबिटीज सेंटर में ओपीडी शुरू, 40 बेडों पर होगी भर्ती

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में बने प्रदेश के पहले एडवांस डायबिटीज सेंटर में अब एक ही छत के नीचे डायबिटीज और डायबिटीज से संबंधित सभी बीमारियों का उपचार शुरू हो गया है। इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने सोमवार से ही ओपीडी में डायबिटीज रोगियों को देखना शुरू कर दिया है।

यहां पर मधुमेह रोगियों की ओपीडी हफ्ते में पांच दिन चलेगी। जबकि नेत्र रोग, नेफ्रोलॉजी और एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की ओपीडी अगले माह तक शुरू कर दी जायेगी। यही नहीं अब इस सेंटर के डॉक्टर शुगर जनित बीमारियों की रिसर्च भी करेंगे। सेंटर में जांच से लेकर ओटी तक की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

इंडोक्राइनोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ प्रीति, डॉ सुभाष यादव समेत अन्य संकाय सदस्यों की मौजूदगी में सोमवार को एडवांस डायबिटीज सेंटर में ओपीडी की शुरुआत हुई। निदेशक प्रो आर के धीमन ने बताया कि सेंटर में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन ओपीडी रोगी देखे जाएंगे। जबकि थायराइड, हार्मोन व अन्य दिक्कतों वाले रोगी नवीन ओपीडी में देखे जा रहे हैं।

वर्तमान समय डायबिटीज की ओपीडी में नए और पुराने रोगी करीब 200 देखे जाते हैं। इसमें दूसरे विभागों के कंसल्टेशन वाले रोगी भी शामिल हैं। हालांकि अभी रोगियों की भर्ती पुराने बिल्डिंग के वार्ड में की जा रही है। जल्द ही सेंटर में दूसरे विभाग की ओपीडी शुरू की जाएगी।

डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही सेंटर में रोगियों की भर्ती शुरू कर ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू समेत सभी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। करीब 70 करोड़ की लागत वाले सेंटर में 40 बेड पर शुगर जनित सभी रोगों का इलाज एक छत के नीचे मिलेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button