खेल-खिलाड़ी
पाकिस्तान में क्रिकेट के पतन पर इंजमाम उल हक ने कहा-हम कई क्षेत्रों में गलतियां कर रहे हैं
लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने देश में क्रिकेट के पतन पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए इस खेल को संचालित कर रहे लोगों की कई क्षेत्रों में की गई गलतियों को जिम्मेदार ठहराया। इंजमाम में लाहौर में पत्रकारों से कहा कि पिछले दो वर्षों में राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन में बहुत गिरावट आई है। उन्होंने कहा, हम सही दिशा में काम नहीं कर रहे हैं और कई क्षेत्रों में लगातार गलतियां कर रहे हैं।




