फ्लैश न्यूजभारत

दिवाली पर मंत्री नंदी ने 1490 गरीब बच्चों से बाटीं खुशिया, सिटी कार्ट मॉल में कराई shopping

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने इस बार भी दीपावली को खास अंदाज में मनाया।

हर घर रोशनी, हर घर दीपावली अभियान के तहत उन्होंने 344 गरीब परिवारों के 1490 बच्चों को सिटी कार्ट मॉल में उनकी पसंद से दीपावली की खरीदारी कराई। 104 ई-रिक्शा में सवार होकर सुभाष चौराहे से बच्चे सिटी कार्ट पहुंचे।

जहां मंत्री नन्दी और पूर्व महापौर ने खुद बच्चों को कपड़े और जूते पसंद कराए। बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बनता था। मंत्री नन्दी ने कहा कि गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही दीपावली का सच्चा आनंद है।

अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का त्यौहार है और जब ये मुस्कान बच्चों के चेहरों पर झलकती है, तो त्योहार का अर्थ और भी मधुर हो जाता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button