विविध

Old Lady के शव से दुर्गन्ध आने पर मचा हड़कम्प

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Old Lady की मौत के बाद उसके बेटे ने शव का अन्तिम संस्कार नही किया।

वह अस्पताल से मां के शव को घर ले आया।

तीन दिनों तक घर में शव रखने की वजह से उससे बदबू आने लगी।

बादशाही नाका थाना क्षेत्र के जनरलगंज कपड़ा बाज़ार मार्केट स्थित एक मकान से दुर्गन्ध आने पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।

जिसके बाद मार्केट के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के अंदर जैसे ही प्रवेश किया वहां एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा देख दंग रह गए।

इस दौरान मार्केट के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी।

बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के जनरलगंज निवासी विकास गोयनका अपनी मां शांति देवी (75) के साथ रहता था।

मां शांति देवी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं।

इस दौरान सोमवार को शांति देवी की बीमारी के चलते मौत हो गयी।

वहीं बेटा विकास मां के अंतिम संस्कार के लिए शव को महाराष्ट्र के भीवण्डी ले जाना चाहता था।

जिसके लिए सोमवार से ही रेलवे स्टेशन के चक्कर लगा रहा है।

लेकिन डेथ सर्टिफिकेट न होने के चलते रेलवे प्रशासन ने शव ले जाने से मना कर दिया।

वहीं विकास सोमवार से बराबर घर में ताला बंद कर स्टेशन जा रहा हैl

जिससे उसकी मां के शव को महराष्ट्र ले जाया जा सके।

गुरुवार को भी सुबह ताला डालकर स्टेशन के लिए निकल गया।

वही सुबह जनरलगंज स्थित कपड़ा बाज़ार के व्यापारी जब दुकान खोलने पहुंचे तो विकास के मकान के आसपास एक अजीब सी बदबू महसूस होने लगी।

जिसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं मौके पर सीओ कलक्टरगंज गौरव बंसवाल,इंस्पेक्टर बाद्शाहीनाका राजेश कुमार सिंह फ़ोर्स समेत पहुंचे।

पुलिस ने दरवाज़े के बाहर पड़ा हुआ ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए तो देखा कि शांति देवी का शव बर्फ की सिल्ली पर रखा हुआ था।

वहीं तीन दिन पुराना शव होने के चलते Old Lady के शव में कीड़े पड़ गए थेl

और दुर्गंध आ रही थी। सीओ गौरव बंसवाल ने बताया कि एक व्यक्ति विकास अपनी माँ के शव को सोमवार से ही घर पर रखे हुए है।

जिसकी सुचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर में प्रवेश किया तो दुर्गन्ध आ रही थी।

वही मकान में ताला पड़ा हुआ था।

मृतका के पुत्र को बुलाकर शव हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

जबकि मकान में एक ताबूत भी रखा मिला है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button