फ्लैश न्यूज

यूपी में अब ‘खेत पर होगी खेती की बात’ किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में खेती-किसानी की बात अब लखनऊ के सचिवालय में बैठकर नहीं होगी, बल्कि किसानों के साथ खेतों पर की जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में कृषि उन्नति के 150 वर्ष पूरे होने पर ‘खेती की बात खेत पर’ पहुंचकर की।

प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं किसान पाठशाला का शुभारंभ किया। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में चयनित किसानों को चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, किसान प्रगति करेंगे तो प्रदेश प्रगति करेगा। प्रदेश प्रगति करेगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील अन्नदाता किसानों का अभिनंद भी किया। सनद रहे कि राज्य और केंद्र सरकार, दोनों स्तर पर किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। आधुनिक खेती और मिलेट को लेकर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

किसानों को तकनीक से जोड़कर आधुनिक तौर-तरीकों पर खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस सबके बावजूद किसानों की अपनी समस्याएं रहती हैं। इसलिए अब ‘खेती की बात खेत पर’ कार्यक्रम के जरिये मुख्यमंत्री और शासन-प्रशासन के अधिकारी उनसे नियमित संवाद के जरिये समाधान करेंगे। ‘खेती की बात खेत पर’ कार्यक्रम के शुभारंभ पर किसान काफी खुश दिखे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777