मनोरंजन

नवंबर ने नहीं होगी भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी, ये है बड़ी वजह

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) से सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी स्थगित होने की खबर सामने आई है। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, लेकिन अब इन्हें रोक दिया गया है। यह शादी वाराणसी के होटल ताज में होने वाली थी।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन नवंबर में रिंकू के क्रिकेट टूर्नामेंट की व्यस्तता के कारण इसे टाल दिया गया है। होटल की बुकिंग अब फरवरी के अंत तक के लिए कर ली गई है, हालांकि नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने लखनऊ के एक होटल में सगाई समारोह में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। इस समारोह में खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। सगाई के दौरान प्रिया काफी भावुक हो गई थीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

रिंकू और प्रिया का अंदाज प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। प्रिया अपने सगाई समारोह में बेहद आकर्षक लग रही थीं। आइए, जानते हैं कि दोनों ने अपनी सगाई में किस तरह के परिधान पहने और उनका लुक कैसा रहा।

प्रिया का गुलाबी लहंगा बना आकर्षण का केंद्र

प्रिया सरोज ने अपनी सगाई के लिए दिल्ली की प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर महिमा महाजन द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। यह लहंगा गुलाबी और सफेद रंग का था, जिसमें सफेद बेस पर गुलाबी फूलों की कढ़ाई थी। इस डिजाइन और प्रिंट ने लहंगे को बेहद खूबसूरत बनाया था। लहंगे के दुपट्टे पर भारी-भरकम कारीगरी थी, जिसने प्रिया को किसी शाही राजकुमारी जैसा लुक दिया।

इस लुक को और निखारने के लिए प्रिया ने गले में एक खूबसूरत नेकपीस और उससे मेल खाते ईयररिंग्स पहने थे। हरे रंग के स्टोन्स वाला यह ज्वेलरी सेट उनके लहंगे के रंग से बिल्कुल उलट था, लेकिन फिर भी यह बेहद शानदार लग रहा था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button