खेल-खिलाड़ी

नोवाक जोकोविच ने पहले दौर में पियरे ह्यूजेस हर्बर्ट को मात दी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच मंगलवार को फ्रेंच ओपन में जीत के साथ शुरुआत करते हुए दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले दौर में फ्रांसीसी वाइल्डकार्ड पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट को 6-4, 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।

जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं काफी रोमांचित नहीं होना चाहता। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अच्छा प्रदर्शन था। ठोस प्रदर्शन। बेशक, मैं बेहतर कर सकता था, मुझे लगता है कि रिटर्न करते हुए मैं बेहतर प्रदर्शन कर सकता था लेकिन काफी अच्छी सर्विस करने के लिए उसे भी श्रेय जाता है।’’

जोकोविच के लिए 2024 सत्र उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है लेकिन इसके बावजूद उनकी नजरें 25 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी बनने पर टिकी हैं। जोकोविच रोलां गैरो पर तीन बार के विजेता हैं और अपनी नंबर एक रैंकिंग बचाने के लिए उन्हें एक बार फिर फाइनल में जगह बनानी होगी। लेकिन पेरिस आने से पहले इस साल वह किसी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें तीन बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

जोकोविच दूसरे दौर में स्पेन के 63वें नंबर के खिलाड़ी रॉबर्टो कारबेलास बेइना से भिड़ेंगे। पिछले साल फाइनल में जगह बनाने वाले कास्पर रूड और पूर्व ग्रैंडस्लैम चैंपियन एरिना सबालेंका और एलेना रिबाकिना भी मंगलवार को जीत दर्ज करने में सफल रहे।

रोलां गैरो पर 2022 में भी उप विजेता रहे रूड ने फेलिप मेलिगेनी एल्वेस को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। दो बार की ऑस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन सबालेंका ने एरिका आंद्रीवा को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी जबकि 2022 विंबलडन विजेता रिबाकिना ने ग्रीट मिनेन को 6-2, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button