
ट्रंप ने 20 नवंबर 17 को कहा था कि प्रतिबंधों की यह घोषणा North Korea किम जोंग उन की सरकार के खिलाफ ‘‘अधिकतम दबाव बनाने के अभियान’’ का हिस्सा है। अमेरिका ने प्रतिबंधों की सूची को बढ़ाते हुए चीन की उन कंपनियों को भी इसमें शामिल किया है जिन पर उत्तर कोरिया के साथ कारोबार करने का आरोप है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, चीन स्थित कुछ बैंकें और कंपनियां संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का उल्लंघन करके North Korea के साथ व्यापार कर रही हैं। अमेरिका के आतंकवाद के प्रायोजक वाली घोषणा के बाद चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने 21 नवम्बर 17 को कहा कि ‘‘हमें अब भी उम्मीद है कि सभी संबंधित पार्टियां तनाव कम करने में योगदान दे सकती हैं। इस संबंध में और प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।’’
Back to top button