विविध
पैन से आधार को जोड़ने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं : जेटली
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
नई दिल्ली: सरकार ने आज स्पष्ट किया कि आधार को पैन से जोड़ने के लिये कोई समय सीमा तय नहीं की गई है. लोकसभा में राम चरित्र निषाद ने आज सवाल किया कि क्या सरकार ने आधार को पैन से जोड़ने के लिए कोई समयसीमा तय की है? इसके लिखित उत्तर में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा, ‘‘जी, नहीं. ’’
उधर, सदन में प्रश्न काल के दौरान बैजयंत पांडा ने जब पैन से आधार जोड़े जाने का हवाला देते हुए कंपनियों के पंजीकरण के लिए भी बायोमैट्रिक व्यवस्था किए जाने का सुझाव दिया तो वित्त मंत्री ने इस पर सहमति जताई. जेटली ने कहा कि माननीय सदस्य ने एक अच्छा सुझाव दिया है और इस पर विचार किया जा सकता है.

राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



