Naxalites ने बस में आग लगाई, सभी यात्री सुरक्षित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Naxalites  ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में यात्रियों को नीचे उतारने के बाद बस में आग लगा दी। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज दूरभाष पर बताया कि जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झोरीगांव के करीब Naxalites ने बीती रात एक यात्री बस में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि निजी यात्री बस सोमवार रात जिला मुख्यालय नारायणपुर से ओरछा के लिए रवाना हुई थी। बस जब धनोरा से लगभग चार किलोमीटर दूर झोरीगांव के पास पहुंचीं तब हथियारबंद Naxalites ने उसे रोक लिया।

Naxalites ने पहले तो यात्रियों को बस से नीचे उतारा और बाद में उसमें आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस दल ने आरोपी Naxalites की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि Naxalites इस क्षेत्र में सड़कों के निर्माण का विरोध कर रहे हैं और इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि धुर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में नारायणपुर से ओरछा के बीच 66 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और जिला बल की निगरानी में अभी तक 45 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर लिया गया है। अपने गढ़ में सड़क के निर्माण से नाराज Naxalites लगातार इस क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button