खेल-खिलाड़ी

National Kabaddi Championship: UP-Maharashtra का दमदार प्रदर्शन, Quarter Final में बनाई अपनी जगह

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

तमिलनाडु, चंडीगढ़, सेना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे और बिहार बृहस्पतिवार को यहां 72वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। अगले राउंड में जगह बनाने के लिए 16 टीमें आठ नॉकआउट मैच में खेलीं। उत्तरप्रदेश ने गत चैंपियन सेना को 55-51 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश पर 53-38 से जीत दर्ज की। नॉकआउट में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब तमिलनाडु ने टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक हरियाणा को टाई-ब्रेकर में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों का स्कोर 35-35 से बराबर रहा।

चंडीगढ़ ने मध्य प्रदेश पर 45-26 से जीत दर्ज की। महाराष्ट्र ने पुडुचेरी को 69-21 से हराया। हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान को 56-53 से हराया। उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर पर 65-24 की जीत से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। एक और एकतरफा मुकाबले में सेना ने गोवा को 51-22 से हराया। बिहार ने एक करीबी मुकाबले में मेजबान गुजरात को 38-34 से हराया जबकि रेलवे ने कर्नाटक पर 57-38 से मजबूत जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button