फ्लैश न्यूज

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नमामि गंगे विभाग की बैठक संपन्न

लखनऊः मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में नमामि गंगे विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डल एवं जनपद स्तर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क विकसित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भूजल संचयन एक चुनौती रहा है। जल का संरक्षण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि भविष्य की पीढ़ी के लिए भी आवश्यक है।

वर्षा जल संचयन के विभिन्न तरीकों के लाइव डिमान्स्ट्रेशन के माध्यम से आमजन को शिक्षित करने की जरूरत है, इसके लिये एक मॉडल तैयार कर मण्डल एवं जनपद स्तर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क विकसित किया जाये। पार्क में वर्षा जल संचयन की नवीनतम तकनीकी का उपयोग किया जाये।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क में विकसित किया जाये। पार्क में आने वाले बच्चों के लिये एक इन्टप्रिटेशन सेन्टर होना चाहिये, जिसमें प्ले स्क्रीन पर बच्चों को जल संचयन के विषय पर जानकारी प्रदान करने हेतु फिल्म दिखाई जा सके।

इसके अलावा एक ओपेन एअर थियेटर भी होना चाहिये, जिसमें बच्चे वर्षा के जल संचयन की जानकारी प्राप्त कर सके। इसके लिये ज्यादा से ज्यादा डिजिटल तकनीकी का प्रयोग किया जाये। इस पार्क के माध्यम से लोगों मे वर्षा के जल संचयन के प्रति जागरूकता फैलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जल बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। प्रदेश के समस्त जिलों में मानसून के प्रारम्भ से पूर्व प्राथमिकता पर आवश्यकतानुसार वर्षा के जल को नष्ट होने से बचाने हेतु समस्त उपायों को समय से पूर्व सुनिश्चित कर लिया जाये।

उन्होंने यह भी कहा कि समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय भवनों यथा कार्यालय भवन, प्राथमिक विद्यालय, आगंनबाड़ी केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, इत्यादि पर अनिवार्य रूप से रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना करायी जाए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/

slot 10 ribu

slot gacor

https://ceriabetgacor.com/