उत्तर प्रदेश

मां की कब्र के पास दफनाया गया मुख्तार का शव, परिजनों ने दी मिट्टी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

यूपी का सबसे बड़ा माफिया कहा जाने वाला मुख्तार अंसारी अब सुपुर्द-ए-ख़ाक हो गया है। मुख्तार के शव को कड़ी सुरक्षा के बीच उसकी मां की कब्र के पास कालीबाग कब्रिस्तान में दफन किया गया।

इस दौरान उसके हजारों समर्थकों की भीड़ कब्रिस्तान के बाहर मौजूद रही। पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ खुद सांसद अफजाल अंसारी लगातार भीड़ को समझते रहे। परिजनों ने मुख्तार की कब्र पर मिट्टी दी। जिसके बाद अब कब्रिस्तान में लोगों को मिट्टी देने के लिए कतार में भेजा जा रहा है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी का जनाजा कड़ी सुरक्षा के बीच कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा। अब से कुछ ही देर पहले उसके शव को दफ़न किया गया है। वहीँ जनाजे के साथ चल रही भारी भीड़ सुरक्षाकर्मियों को धक्का देकर अंदर घुस गई। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

डीएम और एसपी लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लगातार लोगों की भीड़ को इकठ्ठा होने से रोकने के लिए बातचीत कर रहे हैं। जनाजे के साथ हजारों की भीड़ यहाँ पहुंची है। कब्रिस्तान के बाहर चारो तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button