सत्ता पक्ष
CM ने MoU के त्वरित क्रियान्वयन के आदेश दिये
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018’ के तहत हस्ताक्षरित MoU के क्रियान्यवन के सम्बन्ध में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा है कि एक कार्य योजना बनाकर समयबद्ध ढंग से लम्बित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने से सम्बन्धित नीतियों के अनुसार निवेशकों की जिज्ञासाओं और समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए MoU के क्रियान्वयन की दिशा में कार्यवाही करें। साथ ही, इस सम्बन्ध में गम्भीरता के साथ निर्णय लेते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



