
मोनिका सिंह ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर लगाये संगीन आरोप
लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में पिछले मई महीने में एक होटल के बाहर शराब माफिया संजय केडिया की पत्नी मोनिका सिंह (Monika Singh) को गोली मारे जाने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पीड़िता ने यूपी पुलिस ने उप निरीक्षक अपने पिता के साथ योगी सरकार में कृषि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यूपी प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता के दौरान पिता ने अपनी पुत्री के लिए न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी सुरक्षा के लिए खिलवाड़ किया जा रहा है। पुलिस और प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार की सुरक्षा की अनदेखी कर रही है। मोनिका (Monika Singh) का आरोप है कि भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही आरोपी संजय केडिया को बचा रहे हैं।
आरोप है कि संजय केडिया का शूटर विकास पाल धमकी दे रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने अरेस्टिंग कर शूटर और केडिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन मंत्री के दखल के बाद कुछ दिन बाद ही आरोपी जमानत पर रिहा हो गए। आरोप है कि आरोपियों को पुलिस अब गिरफ्तार नहीं कर ही है।
बता दें कि मानस नगर में रहने वाली मोनिका सिंह (30) (Monika Singh) की शादी देवरिया निवासी संजय केडिया के साथ हुई थी। संजय का देवरिया समेत कई जिलों में शराब का कारोबार है। मोनिका ने बताया कि संजय ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद धोखे से उससे शादी कर ली। इसे लेकर दोनों के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा है। मोनिका फिलहाल अपने मायके में रहती है।
6 मई 2017 की रात 8ः20 बजे कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित स्काई हिल्टन होटल में अपनी होंडा सिटी कार (यूपी 32 एचजे 0664) से डिनर के लिए गई थी। वह डिनर करने के बाद अपनी कार में होटल के बाहर बैठी ही थी कि उसे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

हालांकि बदमाशों की गोली का शिकार होटल का सुरक्षा गार्ड शैलेन्द्र तिवारी (40) भी हो गया उसे भी गोली लगी। महिला के गार्डन में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गई, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में महिला और गार्ड को पास के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया था।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर एसएसपी दीपक कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए थे। एसएसपी ने बताया था कि महिला के गर्दन और गार्ड के पैर में गोली लगी है दोनों खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद अपनी पत्नी पर शूटरों से जानलेवा हमला कराने के आरोपी पति शराब माफिया संजय केडिया को पुलिस ने 9 मई 2017 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि संजय ने यह हमला अपने तीन शूटरों के माध्यम से करवाया था। हालांकि पुलिस ने शूटरों को भी सलाखों के पीछे भेजा था। पुलिस ने बताया था कि संजय व मोनिका की आपस मे फेसबुक से दोस्ती हुई थी फिर दोनों ने शादी कर ली थी।
घटना के बाद मोनिका (Monika Singh) ने संजय पर आरोप लगाए थे कि वह प्रताड़ित करता है और ग्रुप सेक्स के लिए दबाव डालता था जिसका वह विरोध करती थी। हालांकि गिरफ्त में आये संजय ने पुलिस को कुछ और ही बताया था। पुलिस के मुताबिक संजय ने पुलिस को बताया कि वह खुद मोनिका की दिन पर दिन बढ़ती फरमाइशों से परेशान था फिर भी उसकी हर छोटी बड़ी ख्वाहिश पूरी करता था।
इसी बीच संजय को जानकारी लगी कि मोनिका के कुछ अन्य युवकों से संबंध है जिसके बाद यह उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। गिरफ्तार आरोपित संजय केडिया मीडिया के सामने अपने ऊपर लगे आरोपो को नकारता नजर आया था। संजय ने बताया कि वह मोनिका को खत्म करना जरूर चाहता था पर उसने कोई हमला नहीं करवाया था।
शूटरों के बारे में पूछने पर भी संजय ने न में सर हिलाया और कहा कि वह शूटरों को नहीं जानता है। तीन शूटर कृष्णनागर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहे थे और पूरे ढाई महीने तक मोनिका की रेकी की गई थीं। घटना वाले दिन शनिवार को पूरे प्लान के तहत दो शूटरों ने कार घेरकर मोनिका पर हमला बोला जबकि एक शूटर बाइक के पास खड़ा रहा।
किश्मत से गोली मोनिका (Monika Singh) को छूकर निकल गई और उसकी जान बच गई थी। घटना के दिन आरोपित संजय केडिया देवरिया में एक शादी समारोह में शामिल था। यही नहीं उसने अपना फोन भी किसी और को दे रखा था जो बार-बार जगह बदल रहा था। इससे इसकी लोकेशन नहीं लग पा रही थी।
यही नहीं बल्कि शादी समारोह की फोटो संजय ने अपनी वाल पर पोस्ट करके पुलिस को यह भी दिखाने का प्रयास किया था कि वह घटना के समय वहां है ही नहीं। वहीं देवरिया में संजय को पुलिस के एक अफसर ने पनाह दे रखी थी। नंबर ट्रेस कर जब लोकेशन उस अफसर के बंगले की मिली तो टीम वहां गई जिस पर अफसर भड़क गया था। बाद में यह जानकारी टीम ने एसएसपी समेत आईजी और डीआईजी को दी थी।
https://youtu.be/9_4ivajG3YQ