ट्रिगर न्यूज
Narendra Modi-Trump फिलीपींस की राजधानी में
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ट्रम्प, शिंजो आबे के साथ पीएम Modi
इन मुलाकातों में सबसे दिलचस्प यह था कि पीएम Modi, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प समेत सभी नेताओं ने एंब्रॉयडर्ड शर्ट (Barong Tagalong) पहन रखी थी, जो फिलीपींस की नेशनल ड्रेस है। फिलीपींस के जानेमाने डिजाइनर अल्बर्ट ऐंड्राडा ने इन शर्टों को डिजाइन किया है।
चीन के पीएम से बात करते Modi
पीएम Narendra Modi ने स्वंय नेताओं से मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में Narendra Modi, ट्रम्प और शिंजो आबे समेत कई अन्य नेता बात करते दिख रहे हैं। सोमवार को ट्रंप और Narendra Modi की होने वाली मुलाकात काफी महत्वपूर्ण है।
इस दौरान पारस्परिक हितों के कई मुद्दों पर चर्चा होगी। सबसे खास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा का मुद्दा है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत की बड़ी भूमिका चाहते हैं।
पीएम Modi आसियान समिट में हिस्सा लेने के लिए रविवार को तीन दिन के फिलीपींस दौरे पर हैं। सोमवार को Narendra Modi और ट्रम्प के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। मुलाकात होने पर क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य सहित साझा हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशन्स (आसियान) दक्षिण पूर्व एशिया के दस प्रभावशाली देशों का समूह है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



