ट्रिगर न्यूज
Narendra Modi-Trump फिलीपींस की राजधानी में
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते ने दुनियाभर से जुटे नेताओं के लिए शानदार रिसेप्शन रखा।

यहीं पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मनीला में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से संक्षिप्त मुलाकात की। दोनों नेता बड़ी ही गर्मजोशी से मिले और कुछ देर तक अनौपचारिक रूप से चर्चा भी की। सोमवार को दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक होनी है।

आज डिनर पर Narendra Modi चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से भी मिले। आसियान समिट के लिए कई देशों के नेता फिलीपींस की राजधानी पहुंचे हैं। पीएम Narendra Modi रिसेप्शन के दौरान जापान के पीएम शिंजो आबे, रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव और मलयेशिया के पीएम नजीब रजाक के साथ भी बात करते दिखे हैं। डिनर पर Narendra Modi ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से भी मुलाकात की।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



