उत्तर प्रदेश

विद्युत उपकेंद्र पर भीड़ का हमला, कर्मचारियों को पीटा, जेई ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी मांग और तेज धूप ट्रांसफामर्रों का भी दम निकालने लगी है। गर्मी और लोड़ बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर धड़ाम होने के साथ फाल्ट भी बढ़ गए हैं। बिजली गुल होने से बेहाल लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है।

सोमवार शाम को बिजली कटौती की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने राजाजीपुरम उपकेंद्र पर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को पीट दिया। इसके अलावा फैजुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों की अभद्रता से नाराज लोगों ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।

राजाजीपुरम (ओल्ड) में रविवार रात 1:30 बजे 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का तेल बह गया। इससे मीना बेकरी, एमआईएस चौराहा, सी-ब्लॉक सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो गर्मी से बेहाल 200 से अधिक लोग राजाजीपुरम उपकेंद्र पहुंच गए।

भीड़ ने जूनियर इंजीनियर के कमरे का ताला तोड़कर कम्प्यूटर, एसी क्षतिग्रस्त करने के साथ सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले। वहां मौजूद कर्मचारियों ने समझाने की कोशिश की तो भीड़ हमलावर हो गई। भीड़ ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के साथ कक्ष में रखीं कुर्सी-मेज और बाथरूम में भी तोड़फोड़ कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटकी तब लोग वहां से भागे। इंस्पेक्टर कैलाश दुबे ने बताया कि जेई शैलेष सिंह की शिकातय पर 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी।

फैजुल्लागंज में भी बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बिजली कर्मियों की अद्रता से नाराज लोगों ने पैदल मार्च निकाला। सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी कॉलोनी उपकेंद्र की दोपहर दो बजे अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हो गई।

इससे केशवनगर, भरत नगर, इंद्रपुरी, नया पुरवा सहित बड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। परेशान लोगों ने कई बार उपकेंद्र पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button