लोग Call को गंभीरता से लेते हुए बिना देखे ही मिस Call वाले नंबर पर कॉल कर देते हैं। कॉल रिसीव होते ही 60 रुपये कट जाते हैं। इस तरह की कॉल +960 के नंबर से शुरू होती हैं।
एक मिनट में 60 रुपये कट जाता है और इसके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हो पाती है। क्योंकि उपभोक्ता ने कॉल की होती है। इस तरह की कॉल की शिकायत आती हैं। शिकायत करने वालों की ओर से कॉल की गई होती है।
इसलिए मॉरिशस में काम करने वाली कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। लेकिन इसकी रिपोर्ट बनाकर संचार मंत्रालय को भेजी गई है। ऐसा कहना है बीएसएनएल के एक अधिकारी का।
यह तो बात रही ऐसी कॉलों की, लेकिन भारत में भी बगैर कॉल किये ही बैलेन्स में से पैसे काट लिए जाने की ठगी शुरू हो गई है। जिसमें बीएसएनएल भी है। सारा आॅनलाइन का कारोबार ही ठगी से भरा पड़ा है।
ऐसा नहीं है कि अधिकारी इसकी रोकथाम के लिए कुछ कर नहीं सकते। लेकिन वे ऐसा क्यों नहीं करते, ये तो उनका जमीर जाने।
Back to top button