उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

लखनऊ में अभ्युदय योजना का कमाल, यूपीएससी-2025 में चयनित हुए 6 छात्र

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने फिर एक बार मेधावी युवाओं को सफलता की उड़ान दी है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम से जुड़े 6 प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने यूपीएससी-2025 में सफलता हासिल की है।

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री योगी का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी युवाओं को सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शानदार
गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन की आवासीय कोचिंग से विमल कुमार ने 107वीं और विपिन देव यादव ने 316वीं रैंक हासिल की। वहीं मॉक इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों में मानसी ने 444वीं, महेश जायसवाल ने 590वीं, अदिति सिंह ने 859वीं और तनीषा सिंह ने 930वीं रैंक प्राप्त की।

निःशुल्क मार्गदर्शन और संसाधनों का महत्व
समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि भागीदारी भवन में अभ्यर्थियों को निशुल्क आवास, भोजन, पुस्तकालय, अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन-ऑफलाइन कक्षाओं की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा विषय विशेषज्ञों और वरिष्ठ आईएएस/पीसीएस अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन अभ्यर्थियों के आत्मविश्वास और तैयारी को मजबूत बनाता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button