[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा चारबाग Metro स्टेशन पर आज सामूहिक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन लखनऊ Metro के एमडी कुमार केशव व मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष एस एम पारी ने किया।

कुमार केशव ने इस अवसर पर छायाकारों के काम को काफी सराहा। उन्होंने कहा कि Metro स्टेशन पर प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य मकसद फोटोग्राफर्स के द्वारा शूट फोटोज् को लोगों को दिखाना है। इससे फोटोग्राफी की कला को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष एस0एम0 पारी ने बताया कि लखनऊ Metro जो ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक जनता को अपनी सेवाएं देना प्रारम्भ कर चुकी है साथ ही समय-समय पर अपने यात्रियों को अपने से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां चारबाग Metro स्टेशन पर करता रहता है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



