फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार, गोरखपुर में बैठक सम्पन्न

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार, गोरखपुर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्यपाल ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शत प्रतिशत कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के बाहर रहने वाले

उत्तर प्रदेश के व्यक्तियों के कार्ड के लिये उस प्रदेश में कैंप लगाने के लिये कार्य योजना बनायी जाये। उन्हांेने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि संस्थागत प्रसव  में प्राइवेट चिकित्सालयों से रिर्पोट भी अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाये और रिपोर्ट में उसको भी शामिल किया जाये।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षय रोगियों के खाते में जाने वाले डीबीटी का पैसा उनके स्वास्थ्य के लिये खर्च हो न की उनके परिवार के अन्य कार्यों में इसके लिये जांच भी करते रहना चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री कुसुम योजना की समीक्षा करते हुए किसानों को स्पींगर/डिप सिंचाई के लिये प्रेरित किये जाने का भी निर्देश दिया।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, निशुल्क एंबुलेंस सेवा, मोबाइल मेडिकल यूनिट, राष्ट्रीय टीकाकरण, पोषण अभियान, समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सहित केन्द्र

सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने जनपद की प्रगति के बारे राज्यपाल जी को जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777