विश्‍व

मिलिए इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी से, जी20 समिट में हुईं थीं शामिल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

9 और 10 सितंबर 2023 को भारत की अध्यक्षता में जी 20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। दिल्ली में हुए इस वैश्विक कार्यक्रम की विश्व भर में जमकर तारीफ हो रहीं है। भारत ने इस शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। विदेशी मेहमानों के रहने की व्यवस्था से लेकर उनके खानपान का भी विशेष ध्यान रखा। जी 20 शिखर सम्मेलन में आए मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को खास मार्क्समैन की ट्रेनिंग भी दी गई।

खास बात ये थी कि, इस बार मार्क्समैन की ट्रेनिंग महिला पुलिसकर्मियों को दी गई। अब जी 20 सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन होना देश के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। वहीं जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आईं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की इस समय खूब चर्चा हो रही है। जियोर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रति अपने प्रेम का खुलकर इजहार किया है। इसी क्रम में आइए जियोर्जिया मेलोनी से जुड़ी अन्य बातों को भी जान लेते हैं।

इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री है
जियोर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। खास बात ये है कि, वह बेहद कम समय में अधिक लोकप्रिय हो गई हैं। जियोर्जिया मेलोनी दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’से हैं जिसने बीते साल चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था। जियोर्जिया मेलोनी अपने काम और विचारों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

जियोर्जिया मेलोनी की किताब
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी 2008 में इटली की सबसे युवा मंत्री भी बनीं थीं। इसके बाद उन्होंने पार्टी बनाई और उसका नाम ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’नाम रखा। 2021 में मेलोनी की किताब सामने आई थी जिसका नाम ‘आई एम जॉर्जिया’ रखा था।

जियोर्जिया मेलोनी का राजनीतिक सफर
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के राजनीतिक सफर की बात करें तो, उन्होंने एक टीनेज एक्टिविस्ट के तौर पर राजनीति में अपना करियर शुरू किया था। वह साल 1998 से 2002 तक रोम प्रांत की पार्षद भी रहीं थी। जिसके बाद वह यूथ एक्शन की अध्यक्ष बनीं। इसी के साथ जियोर्जिया मेलोनी को साल 2008 में बर्लुस्कोनी कैबिनेट में यूथ मिनिस्टर नियुक्त किया गया था।

अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती रही जियोर्जिया मेलोनी ने साल 2012 में ब्रदर्स ऑफ इटली की सह-स्थापना की और 2014 में इसकी प्रमुख बनीं। जियोर्जिया मेलोनी ने इसके अलावा भी अपने कार्यों में परस्परता बनाई रखी। मेलोनी ने यूक्रेन संघर्ष को लेकर रूस के खिलाफ ब्लॉक के प्रतिबंधों का भी पुरजोर समर्थन किया है। जियोर्जिया मेलोनी का कहना है कि उनका ध्यान सिर्फ इटली के राष्ट्रीय हितों पर है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button