इस फोटो प्रदर्शनी में राजधानी लखनऊ के अलावा अन्य प्रदेशों यथा दिल्ली, हिमाचल के लगभग 25 छायाकारों ने अपनी प्रविष्टियां प्रदर्शन हेतु भेजी हैं। मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्री जब चारबाग मेट्रो स्टशन पर उतरेंगे तो उन्हें सैकड़ों की तादाद में नायाब फोटोग्राफ देखने को मिलेंगे।
दिनांक 10 मार्च दिन शनिवार अपराहन 01 बजे इस फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कुमार केशव एम0डी0 लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा। उसके उपरान्त यह प्रदर्शनी मेट्रो यात्रियों के लिए खोल दी जायेगी।
पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को भी उनके काॅलेजों के माध्यम से आमंत्रित किया जायेगा की वह भी फोटोग्राफी की कला को करीब से देखें व फोटोग्राफी को समझें।
प्रमुख छायाकारों में अनिल रिसाल सिंह, मनोज छाबड़ा, संदीप रस्तोगी, भूपेष लिटिल, रवि कपूर, एस0एम0 पारी, अजेश जायसवाल, आदित्य हवेलिया, आशीष पाण्डेय, आशुतोष चौबे, संजय सिंह, जे0पी0 शर्मा, रंगनाथ तिवारी, मनमोहन शर्मा, पुनीत कात्यान, नंद कुमार सिंह, फूलचंद, आज़म हुसैन व अन्य छायाकारों के छायाचित्र प्रदर्शन हेतु लगाये जायेंगे।
Back to top button