फ्लैश न्यूज

बिहार में मायावती आज करेंगी चुनावी सभा… अखिलेश-तेजस्वी गठजोड़ को झटका, एनडीए को मिल सकता है फायदा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उप्र. की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भी एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब मायावती भी बिहार के रण में उतरने जा रही हैं। बसपा प्रमुख गुरुवार को कैमूर जिले के भभुआ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। यह सभा भभुआ हवाई अड्डे के समीप आयोजित की जाएगी, जिसमें पड़ोसी जिलों और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना है।

मायावती के बिहार में प्रचार करने से राजनीतिक समीकरणों में दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मायावती की सक्रियता से अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) गठजोड़ को झटका लग सकता है और महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव की संभावनाओं पर भी असर पड़ सकता है। दूसरी ओर, एनडीए को अप्रत्यक्ष रूप से इसका फायदा मिल सकता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button