विविध

पूरे सैन्य सम्मान के साथ होगी अर्जन सिंह की अंत्येष्टि

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह (Marshal Arjan Singh) का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। मार्शल अर्जन (Marshal Arjan Singh) के अंतिम संस्कार पर उनके सम्मान में राजधानी की सभी सरकारी इमारतों पर लगा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से यह जानकारी दी गई। मार्शल अर्जन का शनिवार शाम को सेना के रिसर्च एवं रेफरल (आर आर) अस्पताल में निधन हो गया था।

Marshal Arjan Singh funeral will be done with state honor
Marshal Arjan Singh funeral will be done with state honor

98 वर्षीय मार्शल अर्जन (Marshal Arjan Singh) को दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय भारतीय सेना के प्रमुख थे जिसमें भारत की विजय में वायु सेना का योगदान अतुलनीय माना जाता है। वह स्विजरलैंड में भारत के राजदूत और केन्या में उच्चायुक्त पद पर रहे थे। उन्हें 1965 के युद्ध में बेहतरीन नेतृत्व करने के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। मार्शल अर्जन (Marshal Arjan Singh) के अंतिम संस्कार का स्थान उनके पुत्र के आने के बाद तय होगा। उनके पुत्र अमेरिका में रहते हैं और उनके आज दोपहर बाद तक यहां पहुंच जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777