विविध

Maharashtra Govt. भिण्डी बाजार हादसे की जांच करेगी

मुंबई। राज्य मंत्री सुभाष देसाई ने आज घोषणा की कि Maharashtra Govt. भिण्डी बाजार में इमारत ढहने की घटना की जांच-पड़ताल करेगी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। जे.जे. अस्पताल के पास पाकमोड़िया रोड स्थित पांच-मंजिलों वाली एक इमारत आज सुबह साढ़े आठ बजे गिर गई। इस इमारत में बारह कमरे और छह वेयरहाउस थे।
Maharashtra Govt. के उद्योग मंत्री और मुंबई के संरक्षण मंत्री ने संवाददाताओं को यहां बताया, ‘हमारी प्राथमिकता ध्वस्त इमारत के मलबे के नीचे फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकालना है। बचाव कार्य पूरा हो जाने के बाद, सरकार इस इमारत के ढहने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करेगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ एक बैठक कर जर्जर इमारतों में रह रहे लोगों के पुनर्वास के लिए योजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। देसाई ने बताया, “इस इमारत को पहले ही जीर्णोद्धार के लिए चिह्नित किया जा चुका था क्योंकि यह जर्जर हो चुकी थी। मुख्यमंत्री के साथ बहुत जल्द एक बैठक की जाएगी और ऐसी इमारतों में रह रहे लोगों के पुनर्वास के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी जिससे ऐसे हादसे दुबारा न हों।
इस इमारत के गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। तकरीबन 25 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। यह घटना मुंबई में भारी बारिश शुरू होने के दो दिन बाद हुई है जिससे यहां जीवन थम गया था। माना जा रहा है कि इसी से इमारत को भी नुकसान हुआ।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777