विविध

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने बनाई नयी पार्टी

मुंबई। कांग्रेस छोड़ने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ नाम से नयी पार्टी का गठन किया। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि उनका संगठन भाजपा के साथ गठबंधन कर सकता है। राणे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने अभी ही पार्टी बनाई है। मैं कुछ लोगों के शामिल होने का इंतजार कर रहा हूं, और उसके बाद आगे के कदम के बारे में फैसला करूंगा।

65 वर्षीय राणे का कोंकण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में खासा प्रभाव है। राणे ने संकेत दिया कि उनकी पार्टी भाजपा खेमे की ओर जा सकती है। राणे 1999 में राज्य के मुख्यमंत्री थे और उस समय वह शिवसेना में थे। उन्होंने कहा, ‘‘वहां मेरे मित्र हैं, इसलिए मुझे पार्टी (भाजपा) के साथ कोई आपत्ति नहीं है। पहले मुझे अपनी पार्टी के लिए नए मित्र बनाने दीजिए और उसके बाद मैं अपने अगले कदम के बारे में घोषणा करूंगा।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री बनने की उनकी आकांक्षा है, उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की अब भी मेरी आकांक्षा है। यह कभी नहीं समाप्त होती। मैं उचित समय आने की प्रतीक्षा करूंगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना सहित किसी भी विकास कार्य का कभी विरोध नहीं करेगी। कुछ दिनों पहले तक ऐसी अटकलें थीं कि राणे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कुछ खबरों में कहा गया था कि राणे ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से कुछ महीने पहले अहमदाबाद में और फिर नयी दिल्ली में मुलाकात की थी। समझा जाता है कि भाजपा का एक धड़ा राणे को पार्टी में शामिल किए जाने के पक्ष में नहीं था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777