राष्ट्रीय

Madhya Pradesh को लेकर कांग्रेस में हुई बड़ी बैठक, राहुल बोले- हमें 150 सीटें मिलने वाली हैं

कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस इस साल होने वाले वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मध्य प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई।

इस बैठक में राज्य पार्टी प्रमुख कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कई अन्य नेता उपस्थित भी शामिल हुए। नेताओं ने राज्य में आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की।

MP में 150 सीटें मिलने वाली है – राहुल
इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में हमने जो किया उसे हम दोहराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लंबी चर्चा चली, हमारा आंतरिक आंकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली, हमें मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली है।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य पार्टी प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि अभी बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई, चुनाव में कैसी रणनीति बनाई जाए, मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए इस पर चर्चा हुई। जो राहुल गांधी(एमपी में कांग्रेस को 150 सीटें मिलने के बयान) जी ने कहा है हम सभी उनकी बात से सहमत है।

दिलचस्प रही राजनीति
मध्य प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही रहा है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। हालांकि, राजनीतिक उठापकट के बाद भाजपा ने वहां 2020 में अपनी सरकार बना ली थी। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

उन्होंने 2020 में पार्टी से बगावत कर ली। उनके साथ पार्टी के 22 विधायक भी कांग्रेस सरकार से अलग हो गए। यही कारण था कि कांग्रेस की सरकार गिर गई। सिंधिया बाद में भाजपा में शामिल हो गई। उनके समर्थन वाले विधायक भी भाजपा में आ गए। इसी के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में अपनी सरकार बना ली थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777