खेल-खिलाड़ी

ध्रुव के निर्णायक गोल से लखनऊ एकादश बना चैंपियन, बहराइच को 2-1 से हराया

 भिनगा (बहराइच, रुपईडीहा) में आयोजित स्व. खुर्शीद अहमद विधायक मेमोरियल स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट में लखनऊ एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने रोमांचक खेल में बहराइच को 2-1 से पराजित कर चैंपियन बनने में सफलता हासिल की।

फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद रोमांच चरम पर पहुंच गया। दूसरे हाफ में लखनऊ ने लगातार दबाव बनाए रखा और 85वें मिनट में ध्रुव ने बहराइच की मजबूत डिफेंस को भेदते हुए शानदार किक से निर्णायक गोल दाग दिया। इस गोल के साथ लखनऊ ने 2-1 की बढ़त बनाई, जो अंत तक बरकरार रही।

इससे पहले लखनऊ ने क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर को 2-1 और सेमीफाइनल में वाराणसी हॉस्टल को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने अनुशासित और आक्रामक खेल दिखाया। टीम की जीत में ध्रुव, कप्तान आदित्य, गोलकीपर रजनीश और मिडफील्डर विशाल का अहम योगदान रहा। जीत के बाद खिलाड़ियों ने ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाया, जबकि दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से टीम का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777